फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in amapur bazar

चाचा ने भतीजों पर किया हमला, एक की गई जान

Thu, 01 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के आमापुर बाजार में जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और उसके परिवार के लोगों ने भतीजों पर हमला बोल दिया। हमले में एक भतीजे की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस मामले में दिवंगत की पत्नी की तहरीर पर करीब छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आमापुर बाजार में होली पर ही चाचा व उसके परिजनों ने भतीजों का जमीन को लेकर खून बहा दिया। विनोद कुमार व विजय वर्मा सगे भाई हैं। इनका अपने चाचा राम केदार से जमीन बंटवारे का विवाद है। होली के दिन खेत में चरी काटने को कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि शाम को ये दोनों भाई राम केदार की लकड़ी की टाल पर चले गए और उससे घटना को लेकर विवाद करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच राम केदार ने पुलिस को सूचना देने के साथ भाग निकला।
विज्ञापन


इस बीच टाल पर मौजूद एक परिवार का एक बच्चा मौजूद था जिसने घर पर फोन कर बता दिया कि विनोद व विजय राम केदार के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना पर घर से इंद्रजीत, तूफान, पवन कुमार, वंदना व मालती आदि मौके पर पहुंची और इन पर लाठी व धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। पिटाई में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय वर्मा को नाजुक हालत में सीएचसी अमरगढ़ भेजवाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा तथा दिवंगत की पत्नी मंजू की तहरीर पर करीब छह आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि मृतक से जमीन बंटवारे का पुराना विवाद था तथा दिवंगत ने वर्ष 2015 में इंद्रजीत पुत्र भारत लाल पर चाकू से हमले का आरोपी भी था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed