फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in ajeet nagar

महिला स्नानार्थी से की छेड़खानी

Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर संगम से स्नान कर लौट रही एक महिला स्नानार्थी के साथ एक मनचले ने छेड़खानी की। इससे आक्रोशित अन्य स्नानार्थियों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिद्धार्थनगर के रहने वाले विशंभर त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने गए थे। वह शुक्रवार रात परिवार के साथ घर लौट रहे थे। रात में बस से वह इलाहाबाद-फैजाबाद रोड स्थित अजीत नगर में रुके।
विज्ञापन


वह बस रुकने पर आंवला खरीदने लगे। तभी एक मनचला उनकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। इससे नाराज होकर बस में सवार अन्य स्नानार्थियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजीत नगर सुगाही का रहने वाला शैलेष कुमार श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed