{"_id":"6227b926daaa5b6b0e41184c","slug":"counting-traffic-diverted-on-the-highway-chilbila-mahuli-road-will-remain-closed-pratapgarh-news-ald3284936167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना: डाईवर्ड रहेगा हाईवे, बंद रहेगा चिलबिला महुली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना: डाईवर्ड रहेगा हाईवे, बंद रहेगा चिलबिला महुली मार्ग
विज्ञापन
महुली मंडी में मतगणना की तैयारी में प्रशासन द्वारा कराई गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
मतगणनदस मार्च को महुली में होने वाली मतगणना के लिए प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। भुपियामऊ और कोहड़ौर बाजार से डायवर्जन किया गया है। सुल्तानपुर से आने वाले भारी वाहनों को पट्टी-रानीगंज के रास्ते देल्हूपुर निकाला जाएगा। जबकि सुल्तानपुर को जाने वाले वाहनों को भुपियामऊ से रानीगंज -पट्टी के रास्ते निकाला जाएगा। छोटे वाहनों के लिए चिलबिला बाजार के किनारे से निकलने का रास्ता बनाया गया है।
चिलबिला स्थित महुली मंडी में दस मार्च को होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। चिलबिला बाजार से होकर गुजरने वाला हाईवे को जिला प्रशासन ने डायवर्ट कर दिया है। सुल्तानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोहड़ौर से पट्टी वाया रानीगंज के रास्ते देल्हूपुर निकाला जाएगा। जबकि प्रयागराज से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रानीगंज, पट्टी वाया कोहड़ौर के रास्ते जाने की अनुमति होगी।
शहर के छोटे वाहन चिलबिला बाजार के बाहर से निकालने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से चिलबिला कोट के डबल फाटक के रास्ते हाईवे पर निकलेंगे। शहर से पट्टी की ओर जाने के लिए जेलरोड क्रासिंग का रास्ता बनाया गया है। जबकि पट्टी की ओर से आने वाले वाहन महुली नहर से मदाफरपुर सड़क पर निकालकर डबल फाटक के रास्ते शहर पहुंचेगे।
विज्ञापन
चिलबिला में ओवरब्रिज से आगे बढ़ने के लिए सभी रास्ते बंद रहेंगे। सिर्फ दो पहिया वाहनों के चलने की अनुमति होगी। टीएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। दस मार्च की सुबह पांच बजे से यह प्रतिबंध लागू होगा।
चिलबिला बाजार के चारों तरफ तैनात होगी फोर्स
चिलबिला बाजार में जाम लगने और समर्थकों की भीड़ रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजार की सभी सड़कों पर पुलिस का पहरा होगा। सिर्फ वीआईपी वाहनो के आने-जाने की छूट होगी।
बैरियर लगाकर रोके जाएंगे वाहन
चिलबिला चौराहे से महुली मंडी तक तीन बैरियर लगाए जाएंगे। चिलबिला चौराहे पर लगे पहले बैरियर से ही लोगों की जांच-पड़ताल की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर पर सीओ स्तर के अफसरों की तैनाती की जा रही है। बगैर पास के कोई भी व्य क्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
सुबह आठ बजे के बाद अभिकर्ताओं को नहीं मिलेगा प्रवेश
मतगणना के दिन अभिकर्ताओं को सुबह आठ बजे तक अंदर जाने की अनुमति होगी। आठ बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होते ही अभिकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। अभिकर्ताओं को निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पास के साथ ही अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना होगा।