{"_id":"5f0a08228ebc3e63bb109c36","slug":"corona-patient-found-again-in-barai-pratapgarh-news-ald280784067","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरई में फिर कोरोना का मरीज मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरई में फिर कोरोना का मरीज मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
बाघराय के तखत का पुरवा में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जांच को पहुंची टीम।
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके के बरई गांव में फिर कोरोना का मरीज मिलने पर हड़कंप मच गया है। गांव में मुंबई से आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, बाघराय के गर्ग का पुरवा में युवक के पॉजिटिव मिलने से लोग सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव कराया गया। दोनों गांवों को ढाई सौ मीटर के दायरे में सील करने की तैयारी चल रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा के बरई गांव में मुंबई से एक महिला शादी में शामिल होने के लिए 18 जून को आई थी। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया। वहां कोरोना की जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके चलते उसे भर्ती कर लिया गया।
इसकी सूचना शनिवार को जिले के स्वास्थ्य महकमे को हुई तो गांव में सैनिटाइजेशन के साथ ही कोरोना की जांच के लिए स्वॉब लेने के लिए टीम पहुंची। महिला के प्रयागराज होने के चलते अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुई और किन लोगों के संपर्क में थी। उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के गर्ग का पूरा गांव में एक युवक दिल्ली से घर आया।
विज्ञापन
सीएचसी बाघराय के अधीक्षक डा. शबीब हैदर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गर्ग का पूरा और तखत का पूरा गांव गई थी। इसमें 41 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। 10 जुलाई को संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में एडमिट कराया। स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर 31 घरों में सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही 44 लोगों का सैंपल लिया। इसके साथ तखत का पुरवा को प्रशासन ने सील कर दिया है।
हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के उमरिया नेवढिय़ा गांव निवासी इंदल यादव (55) पुत्र बिंदेश्वरी को बीते 13 जून को बगल के ही कुछ लोगों ने आम तोड़ने के विवाद में पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बीते दो जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक तुषारदत्त त्यागी ने हत्यारोपी हरीलाल यादव पुत्र दशाराम निवासी उमरिया को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लिखापढ़ी कर उनका चालान कर दिया गया।