फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona crisis on state university examination

राज्य विवि की परीक्षा पर कोरोना संकट

Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis on state university examination
education
राज्य विश्वविद्यालय की आंतरिक परीक्षा पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। समय से परीक्षा न होने के कारण छात्र-छात्राओं का वार्षिक और सेमेस्टर शैक्षणिक सत्र पिछड़ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के अगली कक्षाओं में दाखिले में भी विलंब होगा।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने स्नातक के साथ ही परास्नातक कक्षाओं की परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर दिया है। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र से तीन मध्यावधि परीक्षाएं देनी होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर प्रणाली के छात्रों की मध्यावधि परीक्षाएं एक नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होनी थीं।
विज्ञापन

मध्यावधि परीक्षाओं के साथ शिक्षण कार्य 22 जनवरी तक पूर्ण होना था। वहीं वार्षिक प्रणाली के छात्रों की भी मध्यावधि परीक्षाएं होनी थीं। नई परीक्षा प्रणाली के कारण अधिकांश कॉलेज दिसंबर तक आंतरिक परीक्षाएं नहीं करा पाए। विश्वविद्यालय ने दोबारा अवसर देते हुए जनवरी में परीक्षा कराकर प्राप्तांकों को ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया, लेकिन कोरोना के कारण 10 दिसंबर से कॉलेज बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे कॉलेजों में परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षण कार्य 22 जनवरी तक पूरा करना था, लेकिन कोरोना के कारण कॉलेज बंद चल रहे हैं। जिससे शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है। परीक्षाएं भी नहीं हो पा रही हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं का शिक्षण सत्र काफी पिछड़ गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में दाखिला विलंब से होगा।
नही चल रही वेबसाइट
शिक्षकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के आदेश पर पहली मध्यावधि परीक्षाएं करा ली गई हैं, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट चालू न होने के कारण छात्र-छात्राओं के प्राप्तांकों को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया जा सका है। विश्वविद्यालय से शिकायत करने के बावजूद वेबसाइट अभी चालू नहीं की जा सकी हैं।

कोरोना के कारण महाविद्यालयों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया। स्थिति सही होने पर शैक्षणिक सत्र के अंदर परीक्षाएं कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट चल रही है। किसी तरह की समस्या होने पर छात्र और शिक्षक विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एसके शुक्ल, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed