{"_id":"9c25fdb3e35e2cfa81a6deaccfde8cef","slug":"contract-workers-strike-villages-dark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की हड़ताल से गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की हड़ताल से गांवों में अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी/आसपुर देवसरा (ब्यूरो)। विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बीते 18 माह से ठेकेदाराें द्वारा मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय की मांग को लेकर दो दिन से संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताली विद्युत कर्मियों ने लाइन में फाल्ट पैदा कर इलाके में अंधेरा कर दिया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विभाग मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों के पावर हाउस संविदा कर्मियों के भरोसे चलाता है। संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग ने जिन लोगों को ठेके दिए थे वे उनका 18 माह से मानदेय रोककर बैठे हैं। इसके अलावा पीएफ के पैसे का भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। लगातार 18 माह से मानदेय का भुगतान न होने से उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इस बाबत ठेकेदारों से बात करने पर जल्द भुगतान दिए जाने की बात की जाती है। मगर विद्युत विभाग के अधिकारी कहते हैं कि इन संविदा कर्मियों के लिए ठेकेदार जिम्मेदार हैं। संविदाकर्मियों का आरोप है कि ठेके की अवधि समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह शेष है। ऐसे में वे पैसा हड़प कर फरार होना चाहते हैं।
लिहाजा जब तक उनके पैसों की जिम्मेदारी विभाग नहीं लेता तथा उन्हें भुगतान नहीं दिलाता आपूर्ति ठप की जाती रहेगी। वे लोग हड़ताल पर रहेंगे। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते सदहा, हरीपुर वरदैता, देवसरा, पट्टी, ढखवा, करैला, आमापुर समेत कई पावर हाउस ठप हैं। गांवों में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, पट्टी नगर में विभाग ने आपूर्ति बहाल करा दी है। इस बाबत अधिशासी अभियंता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।