{"_id":"6213f28f6693e54c1e58b683","slug":"contract-doctor-missing-after-suicide-note-went-viral-status-imposed-on-mobile-goodbye-life-pratapgarh-news-ald327497420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट वायरल कर संविदा चिकित्सक गायब, मोबाइल पर लगाया स्टेटस, अलविदा जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट वायरल कर संविदा चिकित्सक गायब, मोबाइल पर लगाया स्टेटस, अलविदा जिंदगी
विज्ञापन
लापता डा0 अमित सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर अलविदा जिंदगी का स्टेटस लगाने और सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल करने के बाद संविदा चिकित्सक गायब हो गए। उसकी कार लावारिस हालत में प्रयागराज में फाफामऊ में गंगा नदी पुल के पास मिली। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए माता-पिता व पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी अमित सिंह (35) मानधाता पीएचसी पर संविदा डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। रविवार की शाम वह कार से प्रयागराज के लिए निकले। आधी रात को उन्होंने फेसबुक व व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया। जिसमें अपनी मौत के लिए उन्होंने माता-पिता व पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। भाई से दोनों बच्चों का ख्याल रखने की गुजारिश करते हुए अपने मोबाइल पर अलविदा जिंदगी का स्टेटस लगा रखा है।
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट देख उनके करीबियों में हड़कंप मच गया। खोजबीन शुरू हुई तो डॉक्टर अमित की कार प्रयागराज में फाफामऊ गंगा नदी पुल पर मिली। कार के भीतर रुपये, पर्स व कागजात मिले। सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंच गए। अनहोनी की आशंका में परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची प्रयागराज पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कर रही है। अमित के प्रकरण को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीएचसी में तैनात एक महिला चिकित्सक को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। हालांकि अभी परिवार के लोग कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

डा0 अमित सिंह की गाड़ी से मिला सूसाइड नोट। संवाद- फोटो : PRATAPGARH