{"_id":"5bc23494bdec22693f5f51ad","slug":"construction-will-be-of-gayghat-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुरेंगे गायघाट रोड के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुरेंगे गायघाट रोड के दिन
pratapgarh
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवा चंद्रिका । गायघाट रोड के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। 23 करोड़ रुपये से इसका शिलान्यास होगा। शनिवार को सांसद हरिबंश सिंह और सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने इस सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण सात मीटर चौड़ीकरण आवश्यक हो गया था। उन्होंने जगदीशपुर-प्रतापगढ़ हाईवे के जल्द ठीक होने की दावा किया।
शनिवार को मां चंद्रिकादेवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में 17 किमी लंबे गायघाट रोड के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क पर चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो गया है। चंद्रिकनधाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अंतू रेलवे स्टेशन पर पद्मावत और इंटरसिटी के ठहराव की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ठीक कराया जाएगा।
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने कहा कि सई और चमरौधा नदी पर पांच पुल स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति से हटकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमारे लिए क्षेत्र की सभी जनता बराबर है। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया। इस मौके पर राणाप्रताप सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र दूबे, राम सिंह, राकेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, हरिबख्श सिंह, विवेक तिवारी, पिंकू मिश्र, धीरेंद्र सिंह, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।