फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   construction will be of gayghat road

बहुरेंगे गायघाट रोड के दिन

Sat, 13 Oct 2018 11:38 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 13 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका । गायघाट रोड के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। 23 करोड़ रुपये से इसका शिलान्यास होगा। शनिवार को सांसद हरिबंश सिंह और सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने इस सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण सात मीटर चौड़ीकरण आवश्यक हो गया था। उन्होंने जगदीशपुर-प्रतापगढ़ हाईवे के  जल्द ठीक होने की दावा किया।  
विज्ञापन


शनिवार को मां चंद्रिकादेवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में 17 किमी लंबे गायघाट रोड के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क पर चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो गया है। चंद्रिकनधाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अंतू रेलवे स्टेशन पर पद्मावत और इंटरसिटी के ठहराव की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


सदर विधायक  संगमलाल गुप्ता ने कहा कि सई और चमरौधा नदी पर पांच पुल स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति से हटकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमारे लिए क्षेत्र की सभी जनता बराबर है। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया। इस मौके पर राणाप्रताप सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र दूबे, राम सिंह, राकेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, हरिबख्श सिंह, विवेक तिवारी, पिंकू मिश्र, धीरेंद्र सिंह, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed