{"_id":"6ae3a1a3164da42ccb0c27a1","slug":"congress-to-launch-nationwide-movement-to-protect-democracy-mona-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-181184-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन : मोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस करेगी देशव्यापी आंदोलन : मोना
विज्ञापन
लालगंज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्र का स्वागत करते कार्यकर्ता। मीडिया प्रभारी
- फोटो : Archive
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से विपक्ष समर्थकों के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस एक नवंबर को नई दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महारैली करेगी।
बृहस्पतिवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचीं मोना ने लालगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी के संघर्ष में देश के लोग साथ खड़े हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी ने भाजपा का विजय रथ रोका था। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।
मोना ने खाद की किल्लत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि डीएपी और यूरिया के लिए किसान परेशान हैं, जबकि भाजपा किसानों के नाम पर केवल जुमलेबाजी करती है। बैठक के बाद उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, महेंद्र महेन्द्र शुक्ला, केडी मिश्र, अमित सिंह, संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।