फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress on target of State BJP President Satish Poonia

Rajasthan: पूनिया का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अदाणी के लिए सीएम रेड कारपेट बिछा रहे, आलाकमान खड़े करता है सवाल

Sat, 08 Oct 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 07:11 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अदाणी के लिए रेड कारपेट बिछाते हैं, क्योंकि अडानी राजस्थान में निवेश लेकर आ रहे हैं। इसलिए आज अदाणी उनके लिए इतने महत्वपूर्ण हो गए और उनका कांग्रेस आलाकमान इसके विपरीत चलता है।

विज्ञापन
Congress on target of State BJP President Satish Poonia
सतीश पूनिया ने कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में उद्योगपति गौतम अदाणी के निवेश को लेकर सियासत जारी है। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की जनता को ठगा है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रतापगढ़ में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस की सियासत यू टर्न की रही है। उनकी राजनीति कथनी और करनी के फर्क की है। किस तरीके से राहुल गांधी सवाल खड़े करते है। अदाणी पर हो या अंबानी पर हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। लेकिन राजस्थान का दृश्य बिल्कुल विपरीत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अदाणी के लिए रेड कारपेट बिछाते हैं, क्योंकि अदाणी राजस्थान में निवेश लेकर आ रहे हैं। इसलिए आज अदाणी उनके लिए इतने महत्वपूर्ण हो गए और उनका कांग्रेस आलाकमान इसके विपरीत चलता है। यही कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क है। 
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस आलाकमान और राज्य की कांग्रेस सरकार के बीच कथनी और करनी के फर्क ने राजस्थान की जनता को ठगा है। राजस्थान के लोगों के साथ वादाखिलाफी की है और इस तरीके की सियासत करके वे केंद्र सरकार को बदनाम करने की बेबुनियाद कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed