{"_id":"5f10ad0b8ebc3e63cc58c7c7","slug":"congress-leader-pramod-tiwari-birthday-celebration-2020-pratapgarh-news-ald2812158107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का धूमधाम से मना जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का धूमधाम से मना जन्मदिन
विज्ञापन
सांगीपुर सीएचसी में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मरीजों को फल वितरित करते ब्लॉक प्रमुख व ?
- फोटो : PRATAPGARH
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का धूमधाम से मना जन्मदिन
प्रतापगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन कर लंबी उम्र की कामना की।
शहर के बलीपुर स्थित दुर्गा मंदिर में प्रदेश सचिव श्याम किशोर शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रमोद तिवारी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी और डा. प्रशांतदेव शुक्ल ने सुख-शांति की प्रार्थना की। प्रदेश महासचिव श्यामकिशोर शुक्ल ने कहा कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाले प्रमोद तिवारी ने जिले को नई पहचान दी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, चंद्रनाथ शुक्ल, आकाश मिश्र, विजय शंकर, रामलौट यादव, शिव प्रकाश शुक्ल, करुणा शंकर मिश्र, सुनील मिश्र प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
इधर, कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ल की अध्यक्षता में प्रमोद तिवारी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर वीके सिंह, संतोष तिवारी, सुरेश मिश्र, वेदांत तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
मजार पर चढ़ाई चादर, लंबी उम्र की मांगी दुआ
प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष दानिश माबूद ने उनके जन्मदिन पर सिटी स्थित बाबा हुरमत अली शाह साहब की मजार पर चादर चढ़ाकर लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। दानिश ने कहा कि प्रमोद तिवारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। इस मौके पर उत्कर्ष उपाध्याय, शाहिद अली, सालीम अंसारी, सुधीर सरोज, आरिफ राइन, नदीम अंसारी, अमित सिंह, सुहैल अंसारी, शादाब अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
संकल्प दिवस के रूप में मना जन्मदिवस
संडवा चंद्रिका । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस पर गुरुवार को संजय पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरित करने के साथ ही डा. सुनील कुमार, फार्मेसिस्ट श्याम शंकर मिश्र सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गमछा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, अनिल मिश्र, श्यामसुंदर सिंह, हरिनारायण मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
डिवाइडर पर चार दिनों से पड़ी है बीमार गाय
देल्हूपुर (संवाद)। प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग के देल्हूपुर बाजार के निकट स्थित डिवाइडर पर एक गाय चार दिनों से बीमार अवस्था में पड़ी है। स्थानीय दुकानदार प्रतिदिन पानी पिला रहा है। स्थानीय पशु डॉक्टर को जानकारी होने के बाद भी न तो इलाज करने आ रहा है, और न ही कोई समाजसेवी गाय की रक्षा करने आगे आ रहा है। स्थानीय लोगों ने मानधाता पुलिस को जानकारी दी, मगर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।
80 प्रतिशत अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित
प्रतापगढ़ (संवाद)। जोगीपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है। प्रिंसिपल डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर संतोष कुमार द्विवेदी, विनोद पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
पुलिस ने पकड़ा सरकारी राशन, छोड़ा
राजगढ़ (संवाद)। बुधवार को चेकिंग के दौरान भुपियामऊ चौकी पुलिस ने सरकारी राशन लदी मैजिक पकड़ ली। पूछताछ में चालक ने बताया कि राशन एक कोटेदार के यहां से खरीदकर व्यापारी अपनी दुकान पर ले जा रहा है। पुलिस ने दुकानदार को बुलवाया और देर रात चली पंचायत के बाद राशन छोड़ दिया। पुलिस की इस करतूत की क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। हालांकि पुलिस स्थानीय कोटेदार का राशन बताकर छोड़ने की बात कह रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।