फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commotion at the slowness of the work in the bank

बैंक में कार्य की सुस्ती पर हंगामा

Sat, 17 Jan 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
संागीपुर। लाइन लगाने के  बाद भी महिला खाताधारकों को निकासी न दिए जाने पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। उनका कहना है कि बैंक कर्मी जानबूझ कर लोगों को परेशान करते हैं। उधर शाखा प्रबंधक का कहना है कि स्टॉफ कम होने की वजह से दिक्कत हो रही है। स्टेट बैंक की दीवानगंज शाखा में शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे से सैकड़ाें महिला व पुरुष खाताधारक लेन-देन के लिए लाइन लगाए थे।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने चार बजे यह कह कर बैंक में ताला लगा लिया कि अब कल पैसा मिलेगा। यह सुनकर महिला व पुरुष खाताधारकों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने बैंक के गेट पर खूब हंगामा किया। खाताधारकों की मांग थी कि उन्हें समय पर पैसा न मिलने की वजह से उनका गृहस्थी का काम रुक गया है। लोग बीमार हैं, दवा के लिए  पैसे नहीं मिल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको जन-धन योजना से जोड़ने के लिए बैंक में खाता खोलने की बात करते हैं। मगर स्टेट बैंक की दीवानगंज शाखा के कर्मचारी न तो खाता खोल रहे हैं और न ही समय पर  जमा निकासी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक डीपी सिंह का कहना था कि उनका मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। स्टाफ कम होने की वजह से दिक्कत हो रही है। खाताधारकों से क हा गया है कि वे अपना एटीएम बनवा लें और उसके  माध्यम से निकासी करें। परेशान खाताधारकों में कुसुम देवी, प्यारा देवी,  अंजना देवी, रेखा देवी, अमरावती देवी, भगवती प्रसाद मिश्र, राम रमण मिश्र, पंकज मिश्र, यमुना शंकर यादव, कृष्णा प्रसाद नापित, मोती शर्मा, दिनेश कुमार सिंह, चमन मिश्र, नन्हे मिश्र, जय प्रकाश समेत कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed