फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CMO Amethi from heart failure death

हृदयगति रुकने से अमेठी के सीएमओ की मौत

Tue, 03 Mar 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
CMO Amethi from heart failure death
रखहा। अमेठी के सीएमओ डॉ. मोहम्मद अख्तर की सोमवार सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर निवासी डॉक्टर मोहम्मद अख्तर अमेठी जनपद में सीएमओ पद पर तैनात थे। रविवार को वह पैतृक गांव आए थे। देर शाम वह अहमद नगर स्थित आवास आ गए। परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद सो गए। सोमवार सुबह वह अमेठी जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनके सीने में दर्द हुआ। परिवार के लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, इससे ही उनकी सांस थम चुकी थी। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने जानकारी अमेठी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जिला प्रशासन को दी। इस बीच सीएमओ का शव लेकर परिजन पैतृक गांव चले गए।


शोक जताने के लिए जिलाधिकारी अमेठी जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल, सीडीओ ओमप्रकाश, डॉ. पीतांबर कनौजिया समेत प्रतापगढ़ जनपद से भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। नमाज के बाद गांव में सुपुर्दे खाक किया दिया गया। कचहरी परिसर में अधिवक्ता आरिफ की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर अमेठी के सीएमओ डॉ. मो. अख्तर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विषप्रकाश पांडेय, हकीमुद्दीन, मोहम्मद जावेद, शमसुलहक, परवेज, फिरोज, इबरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed