{"_id":"26d3112103485533262da9778faf2a03","slug":"cm-will-recommend-the-extension-of-the-district-shivakant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से करेंगे जिले के विस्तार की सिफारिश : शिवाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से करेंगे जिले के विस्तार की सिफारिश : शिवाकांत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शांति देवी भवन चिलबिला में शुक्रवार को समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की मां शांती देवी की चतुर्थ पुण्य तिथि पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने शहर के विस्तार का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह शहर का विस्तार करेंगे। दावा किया कि वह दिलीपपुर के पास केंद्रीय विद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सिफारिश करेंगे।
नगर से सट कर बहने वाली सई नदी में पुलों का निर्माण भी कराने की बात कहते हुए शहर के विस्तारीकरण पर जोर दिया। कहाकि वह सई नदी के पूर्व और पश्चिम में पुलों का निर्माण करवा कर प्रतापगढ़ शहर को और विस्तार देंगे। कोशिश होगी कि दिलीपपुर तक शहर के दायरे में हो। साफ शब्दों में कहाकि वह प्रतापगढ़ शहर का कायाकल्प करेंगे। पुलोंसमाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने निजी संसाधनों से नि:स्वार्थ समाज की जिस तरह सेवा कर रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।
यह भी कहा कि जो लोग समाज की सेवा के नाम पर पहचान बनाने का स्वार्थपरक कार्य करते हैं या कर रहे हैं, उन्हें रोशनलाल से सीख लेनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व सह जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पूर्व व बुजुर्गों की सेवा और सम्मान का भाव दिल में जगता है। समाजसेवी रोशनलाल ने कहा कि उनके दिल में गरीबों की सेवा का भाव उनकी मां की प्रेरणा से जगी। इस मौके पर समाजसेवी श्रीकिशोर, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य, डॉ. अखिल नारायण सिंह आदि को शांती देवी सामाजिक सद्भावना सम्मान से नवाजा गया।