फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cloudy, icy winds increase melting

बादलों की उमड़-घुमड़, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cloudy, icy winds increase melting
cold
आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच बर्फीली हवाओं ने दस्तक दे दी है। इससे गलन बढ़ गई है। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिनभर लोगों का ठंड व गलन से बुरा हाल रहा। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम होते ही ठंड में इजाफा हो गया। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

दो दिन तक बारिश से लोगों को भले ही किचपिच की समस्या का सामना करना पड़ा था, मगर ठंड से थोड़ी राहत थी। गलन में कमी आई थी। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। मगर शनिवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में प्रभाव जमाना शुरू कर दिया। इससे ठंड का असर शुरू हो गया। रविवार को बर्फीली हवाओं का असर तेज रहा।
विज्ञापन

आसमान में सुबह से ही बादलों की उमड़- घुमड़ रही। गलन व ठंड का असर सुबह से ही बना रहा। ठंड से लोगों का बुरा हाल रहा। घरों में लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए ऐसा लगा कि मौसम साफ होगा, मगर फिर से बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, राजापाल टंकी, भगवाचुंगी, सदर बाजार में ठंड व गलन बढने से चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर लोग स्वेटर, जैकेट व मफलर में दिखे। इधर शाम होते ही गलन तेज हो गई। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed