फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clouds rumbling in the sky, silence in the fields

Pratapgarh News: आसमान में गरज रहे बादल, खेतों में सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds rumbling in the sky, silence in the fields
खेत में पड़ी धान की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के साथ मंद हवाएं चलीं। बादलों की गरज ने धड़कनें बढ़ा दी हैं। मौसम को देखते हुए किसानों ने धान की कटाई रोक दी है। खेतों में सन्नाटा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान का बृहस्पतिवार को असर दिखा। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। सुबह 10 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। साथ ही हवाएं चलने लगीं। बूंदाबांदी और हवाओं के चलने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। मौसम के बदलाव से किसानों के चेहरे पर चिंता झलक उठी।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, तेज बारिश होने पर धान को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। अगेती आलू, सरसों, मटर व चना की खेती भी प्रभावित होगी। अभी तक 30 प्रतिशत ही धान कट पाए हैं। 70 प्रतिशत फसलें खेत में हैं। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, किसानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भी कम रही चहल-पहल
अचानक मौसम में हुए बदलाव से बाजारों में चहल-पहल कम रही। रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। रानीगंज, सुवंसा, लालगंज, पृथ्वीगंज सहित बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी।
वर्जन



सुबह 10 बजे तक बादलों ने आसमान घेर लिया। बूंदाबांदी की वजह से धान की कटाई रोकनी पड़ी। मजदूर भी लौट गए। ज्यादा बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होगा। - संतोष कुमार, रखहा

---
अभी गनीमत है, बूंदाबांदी तक ही सीमित है। अगर तेज हवा संग बारिश हुई तो धान की फसलें प्रभावित होंगी। क्षेत्र के ज्यादातर किसानों ने कटाई रोक दी है। बादलों के छंटने का इंतजार है। - अच्छेलाल, करनपुर खूझी

खेत में पड़ी धान की फसल। संवाद

खेत में पड़ी धान की फसल। संवाद- फोटो : Samvad

खेत में पड़ी धान की फसल। संवाद

खेत में पड़ी धान की फसल। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed