{"_id":"573378904f1c1b3741919af0","slug":"clean-india-compaign-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के स्वच्छ भारत के मूलमंत्र से मरीज सीखेंगे सफाई का ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के स्वच्छ भारत के मूलमंत्र से मरीज सीखेंगे सफाई का ककहरा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के मूलमंत्र से महिला अस्पताल के मरीज और तीमारदार सफाई का ककहरा सीखेंगे। इसके लिए अस्पताल के वार्डों और परिसर में लगे माइक से उनको स्वच्छता अभियान की जानकारी स्लोगन के द्वारा दी जाएगी। जिससे वे सफाई के प्रति जागरूक हो सकें और इससे फैलने वाली तमाम तरह की बीमारियों से अपने को बचा सकें। डॉक्टरों का मानना है कि इससे वार्ड और परिसर साफ-सुथरा तो रहेगा ही, मरीजों की बीमारियों से सुरक्षा भी हो सकेगी।
वैसे तो अस्पतालों को हाईजेनिक होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। यहां पर हर तरह के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे गंदगी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। महिला अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर डस्टबिन वगैरह का इंतजाम रहता है। मगर, मरीज उसमें गंदगी न डालकर इधर-उधर फेंक देते हैं। अगर कूड़ादान भर भी जाता है तो उसको उठाकर फेंकने की जहमत भी नहीं उठाई जाती है। गंदगी फैलने की यह प्रमुख वजह है। मगर अब ऐसा नहीं होने पाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सफाई के प्रति जागरूक करने और उनसे फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देने के लिए उद्घोषक यंत्र प्रणाली के प्रयोग का नया तरीका निकाला है। जिस तरह से रेलवे स्टेशनों पर एनाउंसिंग सिस्टम के जरिए यात्रियों को ट्रेनों की पल-पल सूचना दी जाती है। ठीक उसी तरह से वार्ड के मरीजों और उनको तीमारदारों को भी वार्ड और परिसर में गंदगी न फैलाने और कूड़ेदान को डस्टिबन में डालने की सूचना दी जाती रहेगी। इसके लिए अस्पताल के एक कमरे का चयन किया जाएगा। वहां पर सिस्टम का केंद्र बनेगा। वहीं से स्वच्छता स्लोगनों का प्रसारण किया जाएगा, जो वार्ड में लगे माइक के जरिये लोगों के कानों तक पहुंचेगा।