{"_id":"5cfaa9ddbdec22074f08eb7d","slug":"city-mapping-will-be-for-laying-underground-cables","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के लिए होगी शहर की मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के लिए होगी शहर की मैपिंग
Fri, 07 Jun 2019 11:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरियों को विद्युत तारों के मकड़जाल से निजात मिलेगी। अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए शहर की मैपिंग की जाएगी। डीएम ने जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
शहर में पांच उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बाबागंज, दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर व चिलबिला। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। मगर अव्यवस्था के चलते शहरियों को रोस्टर का लाभ नहीं मिल पाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर में तारों के मकड़जाल से है। वह चाहे मुहल्ले हो या फिर शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार। जगह-जगह तारों का मकड़जाल है। तार लटक रहे हैं। इससे शार्ट सर्किट होने के साथ ही आग लगने का डर बना रहता है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति में भी बाधा आती है।
सालभर पहले विभाग की ओर से अंडरग्राउंड केबल बिछाने की योजना बनाई गई थी। मगर कार्य कागजी कोरम तक ही लटक गया था। विभागीय अधिकारियों ने कोई कवायद नहीं की। अब कार्य शुरू होने की संभावना है। अंडर ग्राउंड केबल के लिए जल्द ही शहर की मैपिंग होगी। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने इसे संज्ञान में लिया है। उन्होंने जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है। इसकी जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
एलटी व एचटी दोनों लाइनें होंगी अंडर ग्राउंड
शहर में एचटी व एलटी दोनों ही लाइनें अंडर ग्राउंड होगी। एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि इससे शहर पोल नहीं दिखेंगे। दोनों लाइनें अंडरग्राउंड होने से आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।