{"_id":"68827e30553174ed1f07c9c4","slug":"child-scientists-showed-their-talent-by-presenting-models-in-the-exhibition-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-144231-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
जीआईसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सम्मानित किए गए छात्र-छात्राएं। स्कूल
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत बृहस्पतिवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य स्तर के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय मरुआन के शौर्य पांडेय, राजकीय हाईस्कूल सराय आनादेव की साक्षी मौर्य, जीजीआईसी बिहार की प्रिंसी विश्वकर्मा का मॉडल चयनित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल विज्ञान व विकास का नया अध्याय लिखेंगे। इन्हीं बाल वैज्ञानिकों के नवाचार समाज की समस्याओं का निदान खोजने का कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस राजेंद्र कुमार ने बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट की सराहना की।
जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने नवाचार प्रदर्शनों को बेहतरीन भविष्य की आधारशिला बताया। जनपदीय नोडल अधिकारी अनिल कुमार निलय ने बताया कि प्रदर्शनी में सत्र 2023-24 व 2024-25 के चयनित बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक डॉ. डीके सिंह,डाॅ. केके सिंह,डॉ. सीपी पांडेय रहे एवं राष्ट्रीय निर्णायक एनआईएफ सदस्य सुभादीप व शुभांकर नस्कर रहे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में जिला समन्वयक रंजन प्रताप, संतोष मिश्रा, श्याम प्रकाश मौर्य व रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।