{"_id":"64c14139e6aaf081290462f4","slug":"child-died-during-treatment-father-accused-of-poisoning-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-185548-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इलाज के दौरान बालक की मौत, पिता ने लगाया जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इलाज के दौरान बालक की मौत, पिता ने लगाया जहर देने का आरोप
Wed, 26 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघराय। थाना क्षेत्र के मुजेढी गांव निवासी विमलेश सरोज के सात वर्षीय इकलौते बेटे यशकुमार की तबियत बीते शनिवार को अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे प्रयागराज के एक प्राइवेट ले गए, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पिता ने गांव के दो बच्चों पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
मृतक के पिता विमलेश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक बालक व बालिका पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने चूरन में जहर मिलाकर यश को खिला दिया था। इसी से उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला चिकित्सालय भेजा था। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करके शव का बिसरा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बिसरा को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। इधर गांव में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद