फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Change time, now consumers will get rice and gram from June 20

बदला समय, अब 20 जून से उपभोक्ताओं को मिलेगा चावल और चना

Wed, 17 Jun 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Change time, now consumers will get rice and gram from June 20
चावल - फोटो : सोशल मीडिया
जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 5.80 लाख उपभोक्ताओं को 20 जून से राशन का वितरण किया जाएगा। शासन ने नई व्यवस्था देते हुए कोटेदारों से महीने की 20 से तीस तारीख तक प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल और प्रति कार्ड एक किग्रा चना वितरित करने को कहा है। अभी तक माह की 15 तारीख से वितरण होता था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल और प्रति कार्ड एक किग्रा चना का वितरण किया जा रहा है। अप्रैल, मई और जून माह के लिए मिले आवंटन में दो माह का वितरण हो चुका है, जबकि जून माह का वितरण होना अवशेष है।
विज्ञापन


अभी तक माह के 15 तारीख से राशन का वितरण प्रारंभ हो जाता था, मगर इस माह में वितरण की तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। शासन ने नई वितरण तिथियों को जारी करते हुए कहा है कि माह की एक तारीख से 15 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के  तहत और माह की 20-30 तारीख तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल में अधिकांश कोटेदार नेटवर्क  गायब होने का बहाना करके प्रॉक्सी विधि से राशन को ड्रा कर लेते थे। उनके इस खेल पर विराम लगाने के लिए शासन ने समय सीमा बढ़ा दिया है। इधर, उपभोक्ताओं को राशन मिलने में होने वाली देरी से अफसरों से कोटेदारों की शिकायत करना प्रारंभ कर दिए हैं। 

नहीं बन रहे नए राशनकार्ड 

जिले में दो माह से नए राशनकार्ड नहीं बन रहे हैं। विभागीय अधिकारी लक्ष्य पूर्ण होने की बात कह रहे हैं। जबकि आवेदक प्रतिदिन कार्यालय में उमड़ रहे हैं। जिससे विभाग की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। 

अपात्रों का नहीं डिलीट किया जा रहा राशनकार्ड 

जिन लोगों के राशनकार्ड बने हुए हैं, उनमें अधिकांश अपात्र हैं। मगर उनकी जांच और राशनकार्डों को डिलीट करने पर रोक लगी हुई है। इससे अपात्र लोग जहां योजना का लाभ ले रहे हैं, वहीं पात्र लोग परेशान हैं। इधर, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जो आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं, वह अधिकांश अपात्र हैं। फिलहाल, अगले माह में अपात्रों को हटाने और पात्रों को शामिल करने का अभियान चलेगा।


उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राशन वितरण की नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। चावल और चना पूरी तरह नि:शुल्क है। अगर कोई कोटेदार रुपये मांगता है, तो उपभोक्ता संबंधित तहसील के एसडीएम से इसकी शिकायत करें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शत्रोहन वैश्य,एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed