{"_id":"5a887b454f1c1ba3378b48b9","slug":"chairperson-and-deputy-chairman-of-41-cooperative-unions","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 सहकारी संघों के चुने गए सभापति और उपसभापति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 सहकारी संघों के चुने गए सभापति और उपसभापति
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह को डेलीगेट और उनके भतीजे प्रदीप कुमार उर्फ बाले को सभापति चुना गया है। जिले के 41 सहकारी संघों में हुए चुनाव में दिनभर प्रत्याशी माथापच्ची करते रहे। हालांकि अधिकांश संघों में निर्विरोध चयन हुआ।
जिला सहकारी समितियों का चुनाव होने के बाद शनिवार को जिले के 41 सहकारी संघों के सभापति और उपसभापतियों का चुनाव हुआ। सदस्यों में सुबह से ही सभापति बनने के लिए जोर-आजमाइश होती रही। सभापति से अधिक डेलीगेट बनने के लिए सदस्यों में मारामारी होती रही। सहकारी संघ कोहंडौर में प्रदीप कुमार उर्फ बाले सिंह को सभापति और हौसला सिंह को उपसभापति चुना गया है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राम प्रसाद, राम सिंह को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया।
बीरापुर सहकारी संघ में अशोक सिंह सभापति, श्यामसुंदर उपसभापति निर्विरोध चुने गए। प्रबंध प्रतिनिधि के रूप में राजक कपूर, मनोज कुमार, अशोक सिंह, ओमप्रकाश का चयन किया गया है। रानीगंज सहकारी संघ में अजय कुमारी मिश्र पत्नी अशोक मिश्र सभापति और प्रियंका उपाध्याय पत्नी बृजेंद्र उपाध्याय को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। अंतू में सहकारी संघ के चुनाव में रजवंत सिंह को सभापति और दीपक सिंह को उपसभापति चुना गया है। सहकारी संघ गड़वारा में अभय प्रताप सिंह सभापति और वीरेंद्र प्रताप सिंह को उपसभापति चुना गया है।
विज्ञापन
नेवाड़ी संघ के चुनाव में प्रत्याशी का फाड़ा पर्चा
जेठवारा। मानधाता के नेवाड़ी संघ के चुनाव को लेकर उस समय बवाल हो गया जब एक व्यक्ति ने दूसरे का नामांकन पत्र फाड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर आरोपी को दबोच लियाउ गया। मगर स्थानीय लोगों ने समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।
सहकारी संघ बेती में निर्विरोध निर्वाचित हुए कुंवर शालवेंद्र सिंह
सहकारी संघ का चुनाव शनिवार को संघ कार्यालय पर कराया गया। इसमें ज्यादातर लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। विजेता बने अध्यक्ष को संघ के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कुंडा क्षेत्र के बेती संघ पर आयोजित अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। यहां बसवाही प्रधान कुंवर शालवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस पर पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, गुड्डू सिंह, भगौती शुक्ला, सचिव निर्भय पांडेय, लिपिक मोतीलाल मिश्रा, मथुरा प्रसाद यादव, उदय सिंह व प्रदीप कुमार ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी।
इसी तरह पनिगो में राजेश सिंह, रामपुर गड़ौली में रामखेलावन प्रजापति, परियावां में भाईलाल यादव, कुसुवापुर से रीता देवी अध्यक्ष हुईं। उधर बाबागंज के हीरागंज में रामेंद्र बहादुर उर्फ कुंवर मुन्नू सिंह, राजापुर में नरेश यादव व सांडा हर्षपुर में मंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सभी संघ कार्यालयों पर इन सभी को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सहकारी संघ के चुनाव में नौ मतों से रामराज जीते
लक्ष्मणपुर के सहकारी संघ के चुनाव में रामराज पांडेय ने मुरलीधर उपाध्याय को नौ मतों से पराजित कर दिया। रामराज कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी है जबकि मुरलीधर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष है। शनिवार को साधन सहकारी समिति के कार्यालय पर गहमागहमी के बीच हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। रामराज को नौ मत मिले जबकि मुरलीधर उपाध्याय को सिर्फ तीन मतों पर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर राजेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस मौके पर रिटर्निंग अफसर हरीश पांडेय, मो. राशिद, पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी, राजेश पांडेय, रामंचद्र शुक्ल, रामकिशोर पांडेय, रामअभिलाष सिंह, घनश्याम दुबे, शिवपवन दुबे, राकेश प्रताप सिंह, राजू शुक्ल, अशोक मिश्र, सरवर आलम आदि मौजूद रहे। उधर सांगीपुर विकास खंड के अठेहा सहकारी समिति के चुनाव में प्रमोद कुमार मिश्र अध्यक्ष चुने गए। रामचंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के रूप में अशोक कुमार, राधेश्याम तिवारी, रवींद्र पाल मिश्र व नन्हेलाल सरोज निर्वाचित हुए हैं। यहां निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह व सचिव भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।