फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Center admin crackdown on camera shutdown in DAV

डीएवी में कैमरा बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को फटकारा

Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Center admin crackdown on camera shutdown in DAV
डेमो - फोटो : डेमो
 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की हकीकत देखने निकले डीएम को शहर के डीएवी कालेज में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को जमकर फटकार लगाते हुए अविलंब कैमरा चलवाने को कहा है। मॉडर्न साइस इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गायब रहने पर सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


डीएम शंभु कुमार मंगलवार को डीएवी कॉलेज पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से अविलंब कैमरा चलाने को कहा। मालती इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरे को देखकर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश जायसवाल की पीठ थप-थपाई। मॉडर्न साइंस कालेज जोगापुर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट सोमप्रकाश त्रिपाठी के गायब मिलने पर डीपीओ से कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


अजब नारायण इंटर कालेज कोहड़ा में परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की कमी होने पर डीआईओएस को फोन कर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध को कहा। सिटी स्थित पीबी इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र राव के परिचय पत्र की नेम प्लेट नहीं लगाने पर फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। परीक्षा कक्ष में पर्याप्त मात्रा में उजाला न होने पर केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल विद्युत व्यवस्था कराने को कहा। डीएम ने चेताया है कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूल से छूटी दो छात्राओं की परीक्षा, गेट पर रोती रहीं
परीक्षा समय सारणी न समझ पाने की वजह से दो छात्राओं की परीक्षा छूट गई। परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों गेट पर रोने लगीं। प्रिंसिपल के समझाने पर दोनों घर लौटीें। अठेहा निवासी स्वाती सिंह कला वर्ग की इंटर की छात्रा है। उसकी हिंदी साहित्य की परीक्षा मंगलवार को पहली पाली में थी। परीक्षा समय सारणी न समझ पाने की वजह से वह दूसरी पॉली में परीक्षा देने पहुंची। जब जानकारी हुई तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। इसी तरह हाईस्कूल की एक छात्रा का प्रथम पाली में गृह विज्ञान का पेपर था। वह भी दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंची। भूल हो जाने की वजह से दोनों की परीक्षा छूट गई। दोनों छात्राओं को प्रिंसिपल सुधाकर पांडेय ने समझा बुझाकर घर भेजा।


कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री का आगमन
प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार जैकी 07 फरवरी को सुबह 10.30 बजे मीरा भवन आवास विकास कालोनी में ऋषभ सिंह के आवास पर आएंगे। दोपहर 12 बजे तुलसीसदन हादीहाल में अपना दल (एस) के बैनर तले आयोजित मासिक बैठक में सम्मिलित होंगे।


दो निर्वाचन, एक सहायक निर्वाचन अधिकारी बदले
त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए मंगरौरा के निर्वाचन अधिकारी जंगबहादुर सिंह सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी खंड-2 के स्थान पर हंसराज मिश्र सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को नियुक्त किया है। बेलखरनाथधाम ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी डा. महेंद्र प्रताप सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी के स्थान पर राजेंद्र कुमार पाल सहायक अभियंता सिंचाई खंड को तैनात किया गया है। मानधाता के सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेश कुमार एडीओ (सांख्यिकी) के स्थान पर इंदुप्रकाश श्रीवास्तव एडीओ (सांख्यिकी) सदर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed