फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Celebrating the birthday of grand uncle

धूमधाम से मना चाचा का जन्म दिन

Sun, 15 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the birthday of grand uncle
प्रतापगढ़। चाचा नेहरू के जन्मदिन पर स्कूलों में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने चाऊमीन, टिकिया के साथ ही चिप्स और कुरकुरे की खूब खरीदारी की। दीपावली के बाद शनिवार को खुलने वाले अधिकांश स्कूलों में आयोजित बाल मेले में बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर पहुंचे। बच्चों ने अपने पसंदीदा खाने-पीने की सामग्री खरीदकर चाचा नेहरू को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर के अधिकांश स्कूलों में बड़े बच्चों ने चाऊमीन, टिकिया, फुल्की, चिप्स और कुरकुरे का स्टाल लगाया तो छोटे बच्चों ने खरीदकर स्वाद चखा। भगवाचुंगी स्थित होलीफेथ पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनपसंद खाने-पीने की सामग्री खरीदी। स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा पांडेय ने बच्चों को चाचा नेहरू के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी के प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चाचा नेहरू ने विदेश में देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेकर चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिशिर श्रीवास्तव, विनय पांडेय, यूएस मिश्रा, प्रदीप, शशिकांत, अर्चना, अनामिका, सपना, लवली, शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे। जेलरोड स्थित शांति निकेतन स्कूल में नन्हें बच्चे चाचा का रूप धारण कर साथियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। निदेशक अनुराग उपाध्याय ने बच्चों को उपहार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने चोखा-बाटी, रसगुल्ला, छोला भटूरा, इडली, इमरती, सुगर कैंडी, आइसक्रीम, दही बड़ा सहित अनेक स्टाल लगा रखा था। नन्हें बच्चों ने पसंदीदा आइटम को खरीदकर स्वाद चखा। स्कूल की निदेशिका अलका सिंह ने व्यंजनों को बनाने वाले बच्चों के प्रयास की सराहना की। फुलवरिया स्थित एएसएन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने बाल मेला का खूब आनन्द उठाया। भुपियामऊ स्थित एमबीएस स्कूल में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर स्थान बनाने वाले बच्चों को प्रिंसिपल ने पुरस्कृत किया।

साहबगंज स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू को यादकर उन्हें नमन किया। स्कूल के प्रबंधक आलोक कुशवाहा ने कहा कि चाचा नेहरू का बच्चों से प्रेम आज भी प्रासंगिक है। बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।


जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि वह एक सच्चे शिल्पकार थे। जिन्होंने देश को नई राह दिखाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed