फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebrate birthday anniversary of mahatma gandhi

अर्पित कर श्रद्धासुमन, बापू को किया नमन

Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
celebrate birthday anniversary of mahatma gandhi
न्‍यूूज
गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को लोगों ने राष्ट्रपिता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कार्यालयों, विद्यालयों के साथ प्रमुख चौराहे पर रामधुन बजती रही। साथ ही खेलकूद के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।  
विज्ञापन


गांधीजी के 147 वीं व  शास्त्री जी की 112 वीं  जयंती के अवसर कलेक्ट्रेट  सभागार में डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने ध्वाजारोहण किया। साथ ही महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेडियम में सीनियर वर्ग के बालकों की 5 हजार मीटर, जूनियर वर्ग के बालकों की 2 हजार मीटर और सीनियर वर्ग की बालिकाओं की 3 हजार मीटर की वाक रेस आयोजित की गई।  डीएम ने प्रतिभागियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। जिला कारागार में ध्वाजारोहण के बाद बंदियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नशामुक्ति व स्वच्छता अभियान विषय पर निंबध प्रतियोगिता आैर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यूएफआरआरबीयू के आह्वाहन पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने पेंशन व भविष्य निधि की समानता की मांग के समर्थन में दिन भर का कंपनी गार्डेन में उपवास रखा। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला, एमबीएस पब्लिक स्कूल भूपियामऊ, वीएस मेमोरियल पब्ल्कि स्कूल, पं. सुखराजी रघुनाथी महाविद्यालय महुली, एमडीपीजी में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने राष्ट्रपिता को याद किया। कांग्रेस संसदीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हर्षोल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हुए शास्त्री जी को याद किया। साथ ही गांधी जयंती धूमधाम से मनाई। साहू राठौर चेतना समिति व जन शिक्षण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने  भी गांधी व शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।  उधर नगर पंचायत कटरामेदनीगंज में अध्यक्ष रामकिशोर साहू के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


साफ-सफाई कर स्वच्छता का लिया संकल्प
लालगंज में धधुआ गाजन स्थित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या सोमित नास्कर के निर्देशन में छात्रों ने घुइसरनाथ धाम परिसर में जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर प्रदीप कुमार, अजीत, प्रभात कुमार, रू पा सिंह, महेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं लालगंज कस्बा स्थित अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज, स्थानीय दीवानी न्यायालय मेें दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। तहसील मुख्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, महामंत्री संतोष पांडेय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। उधर राजकीय बालिका इंटर कालेज शीतलमऊ लालगंज में भी बापू-शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूनम ओझा, शालिनी बाला सिंह, शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर वर्मा नगर चौराहा स्थित यमुना प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली और पौध्‍ारोपण कर स्वच्छता संकल्प लिया। मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम  की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य पारसनाथ वर्मा, रामप्रकाश यादव, लवेलश यदुवंशी, आदि रहे। लालगंज अस्पताल, भागवतदत्त बालिका पीजी कालेज, नागेशदत्त पब्लिक स्कूल, रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज, एचएनपीजी कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पुनीत इंटर कालेज में भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी व शास्त्री जी के पदचिह्नों पर चलने की दी गई प्रेरणा
कुंडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर जगह-जगह कार्यक्रम आयेाजित हुए। दीवानी परिसर में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण एसीजेएम कुंडा घनेंद्र कुमार सिंह व सिविल जज जूनियर डिवीजन स्वप्न आंनद शुक्ल ने किया। तहसील सभागार में सुलह समझौता विषय पर आयोजित शिविर का आयोजन किया। इसमें अगले महीने की 12 तारीख को आयेाजित होने वाले मेगा लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।  एसबीबी  चिल्ड्रेन स्कूल गांधी नगर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि रमापति तिवारी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रबंधक डीके राही, अमृतलाल, पवन केशरवानी, आशोक मिश्र आदि रहे। उधर, लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के रानी गिरजा देवी इंटर कालेज के पास स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed