{"_id":"5c38ecc9bdec22736a767e07","slug":"cctv-recording-must-be-sent-to-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"काॅलेजों को सीसीटीवी की रिकार्डिंग भेजना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काॅलेजों को सीसीटीवी की रिकार्डिंग भेजना अनिवार्य
Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
CCTV Camera
- फोटो : irishtimes.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए राज्य विश्वविद्यालय ने इस बार सख्त कदम उठाया है। परीक्षा अवधि में प्रत्येक तीन दिनों की सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग विश्वविद्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। रिकार्ड न भेजने वाले परीक्षा केंद्रों को सामूहिक नकल का दोषी माना जाएगा।
राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की सत्र 2018-19 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। पिछली तमाम परीक्षाओं में गड़बडिय़ां मिलने पर कुलपति ने इस बार सख्त रूख अपनाया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार नया नियम जारी किया है।
परीक्षा केंद्रों की परीक्षा अवधि में प्रत्येक तीन दिनों की सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, वायस रिकार्डर विश्वविद्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर परीक्षा केंद्र को सामूहिक नकल का दोषी अवधारित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र बनने के लिए इच्छुक महाविद्यालयों से आवेदन मांगा गया है। 15 जनवरी तक महाविद्यालय आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करेगा।