{"_id":"6b047dddb9a5034e840976bb","slug":"cattle-have-blocked-the-roads-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-183022-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मवेशियों ने घेर रखीं सड़कें, गुजरें किधर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मवेशियों ने घेर रखीं सड़कें, गुजरें किधर से
विज्ञापन
आंबेडकर चौराहे पर सड़क पर खड़े पालतू मवेशी। संवाद
शहर की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा है। वह जगह-जगह बैठे रहते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। धुंध और कोहरे की वजह से ये परेशानी और बढ़ेगी। लोगों का कहना है कि मवेशियों के झुंड ने सड़कें घेर रखी हैं। किधर से जाया जाए।
सदर बाजार, स्टेशन रोड, चौक, कचहरी रोड और जेल रोड पर दिन-रात मवेशियों के झुंड बैठे रहते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका और प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है।
शहर में पशुपालकों की संख्या करीब 800 के आसपास है। इनके पास करीब 10 हजार की संख्या में मवेशी है। अधिकतर पशुपालक सुबह ही मवेशियों को छोड़ देते हैं। वह घूमते-घूमते केपी कॉलेज, जीआईसी मैदान सहित अन्य इलाकों में झुंड के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा छुट्टा मवेशियों का भी सड़कों पर डेरा है। धुंध का असर भी दिखना शुरू हो गया। इस वजह से मवेशियों से टकराने का खतरा रहता है। कई बार वाहन चालक हादसे का भी शिकार हो गए।
सिर्फ नोटिस ही जारी हुआ
डीएम अभिषेक पांडेय के निर्देश पर नगर पालिका ने पशुपालकों को नोटिस जारी किया था। मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने से रोका गया था। बावजूद इसके नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। शहर के बेगम वार्ड, अजीत नगर, मीराभवन, जोगापुर, आबकारी वार्ड, सगरा समेत कई मोहल्लों में पशुपालकों की संख्या अधिक है।
वर्जन-
पशुपालकों को नोटिस जारी किया गया है। अब मवेशियों को चिह्नित कर पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छुट्टा मवेशियों को गोशाला भी भेजा जा रहा है। - राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
इनसेट-
मवेशियों की वजह से हुए हादसे
- जुलाई 2026 में महेशगंज के पर्यावरण गांव के पास देर रात घर लौट रहे कोटेदार राजेंद्र कुमार यादव की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
- बाघराय के हरिहरपुर गांव की ग्राम प्रधान हुलसार देवी के बड़े बेटे विशाल गौतम दो मई को अपने सात वर्षीय पुत्र कनिष्क गौतम और चालक सचिन के साथ कार से प्रयागराज के मऊआइमा (उमरपुर) गए थे। जेठवारा के जगदीशपुर नंदाकपुरवा के पास अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गया। उसे बचाने में कार गड्ढे में पलट गई और कनिष्क गौतम की मौत हो गई थी।
- कंधई क्षेत्र के कुछ लोग एक बरात में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। छेऊंगा नहर के पास सड़क पर छुट्टा मवेशी के आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिबिया के रोजगार सेवक राजमणि त्रिपाठी और खूंझीकला निवासी ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश गौतम की मौत हो गई थी।