फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against SP MLA RK Verma, accused of breaking the lock of the school and organizing a political prog

Pratapgarh : सपा विधायक आरके वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, स्कूल का ताला तोड़कर राजनैतिक कार्यक्रमक करने का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला द्वितीय में बिना अनुमति के राजनीतिक कार्यक्रम करने के आरोप में सपा विधायक आरके वर्मा समेत तीन नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Case filed against SP MLA RK Verma, accused of breaking the lock of the school and organizing a political prog
डॉ. आरके वर्मा, विधायक रानीगंज प्रतापगढ़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला द्वितीय में बिना अनुमति के राजनीतिक कार्यक्रम करने के आरोप में सपा विधायक आरके वर्मा समेत तीन नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मामले में प्रतापगढ़ गाैरा खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दुबे की ओर से फतनपुर थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि समर्थकों संग पहुंचे विधायक ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चों को बरगला परिसर में पोस्टर लगवाए और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन


दरअसल, सपा की ओर से जगह-जगह पीडीए की पाठशाला आयोजित की जा रही है। इसके तहत बृहस्पतिवार को रानीगंज के विधायक आरके वर्मा प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला द्वितीय में कार्यक्रम करने पहुंचे थे। उनके साथ सहयोगी शेरबहादुर यादव, अमरपाल यादव समेत अन्य समर्थक थे। तहरीर में बताया गया कि इस दाैरान स्कूल के बच्चे घर चले गए थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से विभागीय आदेश के बिना राजनीतिक कार्यक्रम कराने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सपा विधायक के समर्थकों ने विद्यालय का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश किया। आरोप है कि इस दाैरान कुछ स्कूली बच्चों को बरगलाकर राजनीतिक पोस्टर बैनर लगवाए गए। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई तो उन्होंने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed