फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against Principal and Secretary who cheated Rs 1.80 lakh

1.80 लाख रुपये का घपला करने वाले प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Oct 2021 02:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Principal and Secretary who cheated Rs 1.80 lakh
fraud
गांव में बगैर इंटरलाकिंग का कार्य कराए ही 1.80 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाले प्रधान और सचिव पर गाज गिरी है। बीडीओ की जांच में आरोप सही मिलने पर सीडीओ ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। बाबा बेलखरनाथधाम के पिपरी खालसा गांव में बिना काम कराए ही इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर 1.80 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया था।
विज्ञापन

शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम ने फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सीडीओ को दी। सीडीओ प्रभास कुमार ने बताया कि बाबा बेलखरनाथधाम के पिपरी खालसा गांव में 15वें वित्त आयोग के खाते से 1.80 लाख रुपये इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने उनके पास की थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर बीडीओ उमेश यादव ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर कार्य की पड़ताल की, जिसमें पता चला कि इंटरलॉकिंग मार्ग वर्षों पूर्व बना हुआ था तथा उसके नाम पर भुगतान भी हो चुका था। अभी तक ग्राम पंचायत में 5,21,172 रुपये निकाले गए हैं। बीडीओ उमेश यादव की तहरीर पर प्रधान सुरेश गौड़ और पंचायत सचिव वीरेंद्र सरोज के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीडीओ ने बताया कि दोनों लोगों से बराबर-बराबर धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed