फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against the shopkeeper who assaulted the policeman

प्रतापगढ़: बाइक हटाने के लिए सिपाही ने युवक को पीटा, गुस्से में युवक ने सिपाही को जड़ा थप्पड़

Sun, 17 Sep 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले में सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक ने सिपाही के थप्पड़ जड़ दिया। फिलहाल इस मामले में युवके के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case against the shopkeeper who assaulted the policeman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर चौराहे पर बाइक हटाने के विवाद में एक युवक की सिपाही के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान सिपाही ने युवक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए युवक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


फतनपुर थाने की पीआरवी शनिवार दोपहर खाखापुर चौराहे पर मौजूद थी। सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी में सिपाही ने दुकानदार जयसिंह पटेल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुकानदार ने भी सिपाही को पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में देर रात आरक्षी योगेश कुमार की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच सीओ रानीगंज को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed