{"_id":"64d8fbd5b84c82eaa0065a24","slug":"case-against-the-operator-running-the-clinic-without-registration-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-2924-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ मुकदमा
Sun, 13 Aug 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Aug 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने जांच के बाद की कार्रवाई, ऑपरेशन के लिए भर्ती थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। क्षेत्र के करैला बाजार में बिना पंजीकरण फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ डिप्टी सीएमओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। डिप्टी सीएमओ को जांच के दौरान क्लीनिक में ऑपरेशन कराने के लिए कई मरीज भर्ती मिले। वहां मौजूद कर्मचारी क्लीनिक वैध होने का प्रमाण भी नहीं दे सके।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद शबीब हैदर के मुताबिक करैला बाजार में बिना पंजीकरण कराए सूर्या पॉलीक्लिनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। क्लीनिक में मरीजों का ऑपरेशन कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किए जाने की बात सामने आई थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. हैदर टीम के साथ क्लीनिक पर जांच करने पहुंचे तो वहां न तो चिकित्सक मिले न ही पैरामेडिकल स्टाफ। टीम सदस्यों को वहां मौजूद लोग कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। जबकि कुछ लोग ऑपरेशन के लिए भर्ती पाए गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. हैदर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।