फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against six including brother of former MLA Dheeraj Ojha

पूर्व विधायक धीरज ओझा के भाई समेत छह पर मुकदमा

Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Case against six including brother of former MLA Dheeraj Ojha
Case against six including brother of former MLA Dheeraj Ojha
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बभनमई में सोमवार को हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा के भाई नीरज ओझा समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बभनमई के रहने वाले शुभम मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 मार्च को वह बभनमई चौराहे की ओर गया था। जहां पूर्व विधायक के भाई नीरज ओझा अपने सहयोगी आमिर निवासी दांदूपुर समेत अन्य लोगों के साथ खड़े थे। उन लोगों ने उसे मारापीटा और 680 रुपये व सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने नीरज ओझा, आमिर, सोनू पांडेय, कृष्ण मुरारी, अमरेश, दीपक सिंह के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि सोमवार को ही नीरज की तहरीर पर पुलिस ने शुभम मिश्रा समेत चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed