फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cabinet minister remembers after seven months

कैबिनेट मंत्री को सात महीने बाद याद आए व्यापारी भाइयों के पीड़ित

Tue, 08 Jan 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister remembers after seven months
एसओ कोहंडौर एमपी सिंह को बुलाकर फटकार लगाते हुए अविलंब गिरफ्तारी करने को कहा।
 कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी कोहंड़ौर बाजार के सगे भाई श्यामसुंदर और श्याममूरत की हत्या के सात महीने बाद सोमवार को शोक संवेदना जताने उनके घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया और बच्चों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों ने जब कैबिनेट मंत्री से बताया कि बदमाश फोनकर अभी भी धमकी देते हैं तो एसओ कोहंडौर एमपी सिंह को बुलाकर फटकार लगाते हुए अविलंब गिरफ्तारी करने को कहा।  
विज्ञापन

सोमवार को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का काफिला कोहंड़ौर बाजार में प्रधान प्रतिनिधि के दरवाजा पर रुका, जहां समर्थकों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से वह दो सौ मीटर दूर पर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जहां व्यापारी की विधवा ऊषा देवी, गीता देवी तथा बच्चों से मिलकर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री मृतक व्यापारी के बहनोई भक्तराज और परिजनों के साथ अलग से कमरे में बैठकर पीड़ित परिवार का दर्द सुना।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग करने पर कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी मांग पूरी होगी।
परिजनों ने मंत्री को बताया की दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एक युवक ने बच्चों के पास पांच बार फोन करके धमकाया था। इससे नाराज मंत्री ने एसओ को फटकार लगाई और आरोपी को पकडक़र जेल भेजने को कहा। इस मौके पर विजय कुमार तिवारी, संगमलाल ऊमरवैश्य, राजेश ऊमरवैश्य, आशीष कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गड़वारा बाजार में बदमाशों की गोली के शिकार लालजी उमरवैश्य मिलकर कैबिनेट मंत्री ने उनका याल पूछा। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारी को शस्त्र लाइसेंस दिलाने और इलाज में खर्च हुए रुपये को मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाने को कहा है। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने कैबिनेट मंत्री को माला पहना कर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed