{"_id":"5e459f2c8ebc3ee5bb2d9b72","slug":"caa-brought-for-minorities-coming-from-abroad-vinod-sonkar-pratapgarh-news-ald268424628","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आने वाले अल्पसंख्यकों के लिए लाया गया है सीएए : विनोद सोनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आने वाले अल्पसंख्यकों के लिए लाया गया है सीएए : विनोद सोनकर
विज्ञापन
कुंडा में लोगों को सीएए के बारे में बुकलेट देकर जानकारी देते कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी सांसद व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन संसदीय आचार समिति विनोद सोनकर ने गुरुवार को कुंडा, बाबागंज के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सीएए के के बारे में विस्तार से बताते हुए जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समाज के लोगों के ऊपर अत्याचार किया गया।
इससे वह मजबूर होकर भारत में शरण लेने आए। उन लोगों को नागरिकता देने के लिए मोदी सरकार सीएए लाई। बावजूद इसके विरोधी दल के लोग देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। 2003 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में कांग्रेस के नेताओं ने सदन में कहा था कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से अल्पसंख्यक समाज के लोगो को नागरिकता देनी चाहिए।
आज जब प्रधानमंत्री ने नागरिकता देने का काम किया तो विरोधी दल के लोग सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। सांसद ने क्षेत्र के हिनाहूं, आलापुर, सैदासीपुर, कुसुवापुर, भद्दीव, समापुर, पनिगो, लालाबाजार, संग्रामगढ़, नरई, काशीपुर, जेठवारा में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
वह भाजपा नेता त्रिभुवननाथ मिश्र टंडन के यहां चल रही कथा में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, कमलेश सोनकर, सरोज त्रिपाठी, उदयशंकर पांडेय, अभय प्रताप सिंह पप्पन, शीतला प्रसाद सोनकर, आनंद तिवारी, गौरव शुक्ला, एमपी शुक्ला, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सूर्यमणि शुक्ला, सोहराब, अर्श मोहम्मद, संजय सोनकर, प्रताप नारायण पांडेय, प्रदीप शुक्ला, कल्पनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।