फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Burned the bomb mistaking it for a cracker teenager got scorched in the explosion

प्रतापगढ़ : बम को पटाखा समझ कर जलाया, विस्फोट में किशोर झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 13 Nov 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

डिहवा गांव निवासी विमल दूबे का बेटा अमन 14 रविवार को खेलते समय धान की खेत की ओर गया था। जहां उसे बम मिला। वह उसे पटाखा समझ कर घर उठा लाया। रात करीब 8:30 बजे के आसपास वह बम को पटाखा समझ कर मोमबत्ती से जलाने लगा। 

विज्ञापन
Burned the bomb mistaking it for a cracker teenager got scorched in the explosion
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर डिहवा में रविवार की रात बम को पटाखा समझ कर जलाते समय विस्फोट हो गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

विज्ञापन



डिहवा गांव निवासी विमल दूबे का बेटा अमन 14 रविवार को खेलते समय धान की खेत की ओर गया था। जहां उसे बम मिला। वह उसे पटाखा समझ कर घर उठा लाया। रात करीब 8:30 बजे के आसपास वह बम को पटाखा समझ कर मोमबत्ती से जलाने लगा। मोमबत्ती बुझते ही अचानक बम फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गंभीर रूप से झुलसे अमन को उपचार के लिए सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed