{"_id":"609028288ebc3ef63311440f","slug":"bullets-fired-due-to-panchayat-elections-youth-injured-pratapgarh-news-ald3053046126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में चलीं गोलियां, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में चलीं गोलियां, युवक घायल
विज्ञापन
मानधाता/जेठवारा। पंचायत चुनाव की रंजिश में सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पांच राउंड गोलियां भी चलीं, इसमें एक पक्ष से एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से दो लोग लहूलुहान हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा पूरे रोशई निवासी शौकत अली का पड़ोसी वहीद से भूमि को लेकर पुरानी रंजिश है। पंचायत चुनाव को लेकर भी दोनों पक्षों में तनातनी थी। यहां से पूर्व प्रधान समून व शमीम चुनाव मैदान में थे। शौकत और वहीद चुनाव में दोनों का अलग-अलग समर्थन कर रहे थे। सोमवार को वहीद अपने मकान का निर्माण करा रहा था। शौकत व शफीक का आरोप है कि वहीद बालू-गिट्टी आदि जबरन उसके घर के सामने गिरा रहा था। इससे उसके आने-जाने का रास्ता बाधित हो रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग फायरिंग शुरू हो गई।
करीब पांच राउंड हुई फायरिंग के दौरान फुलई (40) को गोली लग गई। दूसरे पक्ष से महफूज (21) व नसीम (30) घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बीचबचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने से घायल फुलई को सीएचसी मानधाता ले गई। वहां, डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। एसओ मानधाता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
घर से निकला युवक लापता
रखहा। घर से निकला मानसिक विक्षिप्त युवक लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज निवासी पप्पू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई प्रदीप कुमार दिमागी रूप से कमजोर है। छह दिन पहले वह किशुनगंज बाजार के लिए निकला था, मगर घर लौटकर नहीं आया। संवाद