फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bsp rally in lucknow, six injured

बसपा रैली में हुई भगदड़ में बेल्हा के छह लोग घायल, चार लापता

Sun, 09 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बसपा की लखनऊ में आयोजित महारैली में भगदड़ की खबर पर लोगों की मौत व घायल होने की खबर बेल्हा पहुंची तो हड़कंप मच गया। भगदड़ में जिले से गए आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जबकि चार लोग लापता हैं। रैली में गए लोगों के घरवाले देर रात तक परेशान रहे।
विज्ञापन


बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित महारैली में जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग बस व ट्रेन से गए थे। रविवार को रैली समाप्त होने के बाद ही अचानक भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे को कुचलते हुए भागे। जिसमें तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी होने पर जनपद के लोग भी परेशान हो गए। हादसे में शिवकरन पुत्र अमृतलाल, नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना गांव निवासी श्रृंगारा देवी, राम पदारथ, अनारकली, जियालाल, बुधराम घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, नगर कोतवाली के सरायवीरभद्र निवासी श्यामा देवी, प्रधान की पत्नी सूर्यकली, राजदेवी, रामप्यारे लापता हैं। परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिनके परिवार के सदस्य रैली में शामिल होने के लिए गए थे, वे अपने इलाके के बसपा नेता व विधानसभा प्रत्याशी से संपर्क करने के साथ ही परिजनों के मोबाइल पर भी संपर्क करने लगे। कई लोगों को मोबाइल बंद बताया तो घर में रोना पिटना मच गया। कुछ लोगों के परिजन उनका हाल लेने के लिए लखनऊ भी रवाना हो गए। बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने बताया कि वे हादसे में मृत व घायलों की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed