{"_id":"57f1481c4f1c1bd31c5747eb","slug":"bsp-rally-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने भ्ारी हुंकार, जिले की सातों सीटों पर होगा कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने भ्ारी हुंकार, जिले की सातों सीटों पर होगा कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए बसपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने रविवार को विश्वनाथगंज विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हुंकार भरी। दावा किया कि दिग्गजों का धूल चटाते हुए इस बार बसपा प्रत्याशी जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाएंगे। कहा कि इनमें कुंडा व कांग्रेस का गढ़ रामपुर खास विधानसभा सीट भी शामिल होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वर्ष 2007 के चुनाव में जनपद से बसपा को तीन सीटें हासिल हुई थीं। इस बार सातों सीटों पर बसपा काबिज होगी।
कुंडा में इस बार बाहुबल नहीं चलेगा। चुनाव पैरामिलेट्री फोर्स की देखरेख में कराया जाएगा। ऐसे में वहां बसपा अपना पताका फहराएगी। इसके साथ ही इस बार रामपुर खास का तिलिस्म भी बसपा ही तोड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। कहा कि सूबे में बसपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। जरूरी यह है कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।