फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother's wrist will be adorned with love bond

नेह के बंधन से सजेगी भाइयों की कलाई

Thu, 15 Aug 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Brother's wrist will be adorned with love bond
रक्षाबंधन की तैयारी में कचहरी के बगल मिठाई की दुकान पर ग्राहकों की लगी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
नेह के बंधन से गुरुवार को बहनें भाइयों की कलाई सजाएंगी। मुंह मीठा कराकर उनके मंगल के लिए कामना करेंगी। बुधवार को दिनभर रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर भीड़ बाजारों में जुटी रही। भाइयों के पंसद की मिठाई व रंग-बिरंगी राखियां खरीदी जाती रहीं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व के एक दिन पूर्व बुधवार को बाजारों में चहल-पहल दिखी। बहनों व भाइयों की भीड़ रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर उमड़ी रही। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को बहनें आतुर हैं। परदेश से भी लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। टे्रनों व बसों में भारी भीड़ रही। गुरुवार को श्ुाभ मुहूर्त में बहनें भाइयों की कलाई सजाएंगी। ज्योतिषाचार्य पं. श्रीराम तिवारी ने बताया कि सुबह 5.45 बजे से सुबह 10.10 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। सुबह 5.45 से 7.58 तक सिंह लग्र है जबकि 7.58 से 10.10 बजे तक कन्या लग्न है। इस मुहूर्त में रक्षासूत्र बधंवाने पर मान, सम्मान, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके बाद सुबह 10.10 बजे से दोपहर 12.28 तक चर लग्र है। यह लग्र रक्षाबंधन के लिए शुभ नहीं मानी जाती। दोपहर 12.28 से 1.30 बजे तक वृश्चिक लग्र है। केंद्र में बृहस्पति है। यह मुहूर्त भी शुभ है। इसमें धन, सम्मान व लाभ होगा। दोपहर 1.30 से दोपहर 2.45 तक राहु काल है। यह समय रक्षाबंधन के लिए शुभ नहीं माना जाता। इसके बाद दोपहर 2.45 से शाम 4.20 तक धनु लग्र है। यह समयावधि रक्षाबंधन के लाभप्रद है।
विज्ञापन

डिजिटल राखियों की रही धूम
रक्षाबंधन पर बाजारों में आई डिजिटल राखियों की धूम रही। बहनों ने डिजिटल राखियों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मायानगरी मुंबई सहित कई बड़े महानगरों से आईं राखियों की भी डिमांड रही। फोम से बनीं राखियां, चमकीली पन्नियों से चमकने वाली राखियों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड्डू, इमरती, कलाकंद की मची लूट
रक्षाबंधन पर्व पर लड्डू , इमरती, कलाकंद की लूट मची रही। बाजारों में इस बार मिठाइयों में सबसे ज्यादा इन्हीं की डिमांड रही। शहर के बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन व स्टेशन रोड सहित बाजारों में मिष्ठान भंडारों में भी देरशाम तक लोग खरीदारी करते रहे। मिष्ठान भंडारों की बल्ले-बल्ले रही।

अम्बेडकर चौराहे पर लगी दुकानों पर राखी खरीदते लोग।

अम्बेडकर चौराहे पर लगी दुकानों पर राखी खरीदते लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed