{"_id":"64c94e44a4ae403aa70b0d04","slug":"bread-factory-caught-fire-varanasi-lucknow-highway-remained-jammed-for-two-hours-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-2414-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ब्रेड की फैक्ट्री में लगी आग, वाराणसी-लखनऊ हाईवे दो घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ब्रेड की फैक्ट्री में लगी आग, वाराणसी-लखनऊ हाईवे दो घंटे रहा जाम
Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रेड की फैक्ट्री में लगी आग, वाराणसी-लखनऊ हाईवे दो घंटे रहा जाम
दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू, सामान जला
फोटो 47
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौरा। स्थानीय अस्पताल के सामने मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रेड की फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर अफरातफरी मची रही। फैक्ट्री में पिता-पुत्र के फंसे होने की सूचना पर पुलिस भी परेशान रही। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र के बीच संपत्ति का विवाद है। अगलगी की घटना उसी का परिणाम हो सकती है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस वजह से वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रात में दो घंटे रहा जाम लगा रहा।
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सजन लाल पटवा का मकान है। उसके बेटे देवीलाल ने ब्रेड का कारखाना खोल रखा है। मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे ब्रेड फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच फैक्ट्री का सामान जलकर राख हो चुका था। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह पिता और पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। आग लगने के बाद विवाद की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस इस वजह से परेशान थी कि कारखाने के भीतर पिता-पुत्र भी हैं, लेकिन सूचना गलत निकली। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।