{"_id":"57ffcfb94f1c1b4b2c28e32f","slug":"brawl-during-the-durga-statchu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहिलामऊ कुर्मियान बस्ती से प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पूरी सड़क पर ईंट पत्थर के साथ ही बल्ली लगाकर जाम लगा दिया और आक्रोश जताने लगे। खबर पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए।
गुरुवार दोपहर बस्ती से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए भक्त मां का जयकारा लगाते हुए बेल्हा देवी घाट पर बने विर्सजन स्थल की ओर रवाना हुए। कंपनी गार्डेन के करीब प्रतिमा लेकर लोग पहुंचे। तभी बाइक से गुजर रहे युवक से रास्ता खाली करा रहे युवकों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। हालांकि दूसरे लोगों के दौड़ने के पहले ही बाइक सवार युवक भाग निकले। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सड़क किनारे पड़े ईंटों को महिलाओं ने हाथ में उठा लिया। सड़क पर ईंट व बल्ली गिराकर लोगों ने रास्ते पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। वे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद करते रहे। बवाल व जाम की खबर सुनते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वामीनाथ दलबल के साथ मौके पर पहुुंचे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सिविल लाइन चौकी प्रभारी को युवकों को पकड़ने के लिए भेजा। तब जाकर लोग माने और प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए।
विसर्जन से किया इंकार, मचा हड़कंपः कंपनी गार्डेन के करीब गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय हुए विवाद के बाद लोगों ने प्रतिमा विसर्जन करने से इनकार कर दिया। जिससे प्रशासनिक अमले का हाथ पांव फूल गया। भरतमिलाप को देखते हुए अधिकारी भागकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर लोग विसर्जन को तैयार हुए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।कंपनी गार्डेन के करीब हुए बवाल की खबर पाकर एएसपी पूर्वी के साथ भारी भरकम पुलिस बल पहुंच गया। सड़क पर ईंट व बल्ली बिखरी देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। प्रतिमा के साथ लोग चले गए तो पुलिसकर्मियों ने ईंट हटाकर सड़क खाली कराया।