फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   boy taken poioson after love failure, dead

प्यार में धोखा मिला तो दे दी जान

Fri, 20 Nov 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
boy taken poioson after love failure, dead
boy taken poioson after love failure, dead
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के दांदूपुर दौलत के रहने वाले एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर जान दे दी। बुधवार की रात उसने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के दांदूपुर दौलत निवासी रामराज यादव चंडीगढ़ में रहकर दुकान चलाता है। उसका बड़ा बेटा मनोज दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा दिलीप यादव (24) घर पर रहकर काम संभालता था। बुधवार की रात दिलीप ने जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिजन बिलखने लगे। मृतक के पिता व भाई को खबर दी गई। परिजन शव लेकर घर लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार दिलीप एक युवती से प्यार करता था। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। दिलीप को यह लगा कि युवती उसे धोखा दे रही है। जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेड़ तोड़ने पर पुलिस को दी तहरीर
उड़ैयाडीह। खेत का मेड़ तोड़ने पर किसान ने ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी गांव निवासी आशुतोष तिवारी का आरोप है कि कंधई थाना क्षेत्र के सराय भवानी स्थित ईंट भट्ठा संचालक बुधवार को उसके खेत के बगल अवैध रूप से जेसीबी लगाकर मिट्टी की खुदाई करा रहा था। भट्ठा संचालक ने उसके खेत का मेड़ कटवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लूट, छिनैती की घटनाओं से सहमे ग्रामीण, पुलिस लापरवाह
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र में आए दिन लूट, छिनैती की घटनाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं। शिकायतों के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है। बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने से भाग निकलते हैं।
इन दिनों फतनपुर व रानीगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर मवेशी चोरों के साथ लोगों से छिनैती व लूट करने वाले बदमाशों का आतंक व्याप्त है। 28 नवंबर को तोरईडीह की रहने वाली मीरा देवी अपनी भाभी के साथ मेला देखाकर लौट रही थी। बीरापुर-गजरिया मार्ग पर ईंट-भट्ठों के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनसे लूटपाट की थी। गीतानगर बाजार में मौजूद हल्का दरोगा व सिपाहियों के सामने से बदमाश भागने में कामयाब रहे। तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा 28 अक्तूबर को बीरापुर जगदीशपुर के करीब चिकित्सक धीरेंद्र प्रताप सिंह को तमंचा सटाकर बाइक व रुपये लूट लिए गए। क्षेत्र में चोरी छिनैती की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
कंधई थाने में दरोगा ने युवक को मुर्गा बनाकर पीटा
किशुनगंज। जमीन के विवाद को लेकर कंधई थाने में एक युवक को दरोगा ने मुर्गा बनाकर पीटा। विरोधियों की साजिश पर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उसने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री से की है।

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामकिशुन ने सीएम से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके चाचा की मौत हो चुकी है। उनकी जमीन पर एक युवक जबरन कब्जा करना चाहता है। जिसका वह विरोध कर रहा है। विरोधियों की साजिश के चलते कंधई थाने में तैनात दरोगा संदीप सिंह ने उसे थाने बुलाया। जब वह थाने पहुंचा तो उसे मुर्गा बनाकर पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। उसकी बाइक भी थाने में रखवा ली। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया। कंधई थानाध्यक्ष तुषारदत्त त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed