फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Booler loaded with booze collided with school bus

स्कूूली बस से टकराई शराब लदी बोलेरो

Thu, 08 Aug 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Booler loaded with booze collided with school bus
उदयपुर में स्कूल बस से टकराकर क्षतिग्रस्त शराब लदी बोलेरो। - फोटो : PRATAPGARH
अवैध शराब लेकर जा रही बोलेरो स्कूली बस से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो लदी शराब छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने 35 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर लिया। तस्करी के लिए गोरखपुर में बनी देशी शराब की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ के लिए बोलेरो के मालिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर के समीप बुधवार की सुबह सात बजे अगई की ओर से आ रही तेेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। राहाटीकर पहुंचने से कुछ दूर पहले अनियंत्रित हुई बोलेरो सामने से आ रही लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बच्चों से भरी स्कूल बस से जा भिड़ी। हादसे के बाद बोलेरो क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते बोलेरो का चालक समेत अन्य लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो बोलेरो में शराब की पेटियां लदी देख सन्न रह गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें पैंतीस पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब गोरखपुर जिले की बनी है और तस्करी के लिए अवैध रूप से कही ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना देकर बोलेरो समेत शराब उदयपुर थाने लेकर चली गई। यहां पहुंची आबकारी टीम ने छानबीन की तो पैंतीस पेटियों में कुल 1575 शीशी अवैध शराब निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी टीम के मुताबिक बरामद शराब की कीमत एक लाख दो हजार तीन सौ पचहत्तर रूपए है। उधर पुलिस की जांच में बोलेरो नगर कोतवाली के सिटी निवासी राम अधार की बताई गई। इसके आधार पर बोलेरो के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में उपनिरीक्षक घनश्याम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे में बस चालक चुटहिल, सहम गए छात्र
अवैध शराब लदी बोलेरो की जोरदार टक्कर में स्कूल बस का चालक राजू सिंह मामूली रूप से चुटहिल हो गया। उसके हाथ में मामूली चोट आई है। लेकिन हादसे के बाद स्कूल पर सवार छात्र-छात्राएं सहम गए। बोलेरो के टक्कर में जोरदार आवाज आने से कुछ देर के लिए छात्रों की सांस हलक में अटक गई थी। लेकिन नीचे उतर कर देखा तो बस का सिर्फ अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की जानकारी पर दूसरी बस भेजकर विद्यालय प्रबंधन छात्रों को स्कूल ले गया।
अब दिन में होने लगी अवैध शराब की तस्करी
उदयुपर थाना क्षेत्र की सड़कें अमेठी, सुलतानपुर व रायबरेली जिले की सीमा को जोड़ती हैं। इसके चलते यह इलाका शराब तस्करों के लिए मुफीद बना हुआ है। अभी तक इस इलाके में शराब की तस्करी रात में होती थी। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से अब दिनदहाड़े अवैध शराब की तस्करी शुरू हो गई है। उदयपुर इलाका शराब तस्करी के लिए इसलिए तस्करों की पसंद बना है, क्योंकि उस इलाके के आसपास पड़ने वाले तीनों जिलों की सीमा पर न तो कोई पुलिस चेक पोस्ट है और न ही थाने बने है। ऐसे में एक मात्र उदयपुर थाना पड़ता है, जहां पुलिस की निष्क्रियता से दिनदहाड़े अवैध शराब की तस्करी का धंधा फलफूल रहा है।

गुडवर्क के लिए एसपी को किया गुमराह
उदयपुर पुलिस का दावा है कि पीछा करने के दौरान बोलेरो लदी अवैध ट्रक स्कूल बस से जा टकराई। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के समय वहांएदूर दूर तक पुलिस का अता पता नहीं था। हादसे के करीब घंटे भर बाद उदयपुर के एक दरोगा मौके पर पहुंचे। तब तक शराब तस्कर भाग चुके थे। बोलेरो में शराब लदी होने की सूचना पर भी प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे सोते रहे। वह मौके पर पहुंचना भी जरूरी नहीं समझे। लेकिन वह पुलिस अधीक्षक को धोखा जरूर दे गए। शराब बरामदगी में का सारा श्रेय प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय पुलिस को दे दिया, जबकि अचानक हुए हादसे में बाद मौके पर शराब बरामद हुई थी।

उदयपुर में आमने सामने से टकरायी स्कूल बस व बोलेरो।

उदयपुर में आमने सामने से टकरायी स्कूल बस व बोलेरो।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed