फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body breaking down like dengue, fever not coming down

Pratapgarh News: डेंगू की तरह टूट रहा शरीर, नहीं उतर रहा बुखार

Fri, 01 Sep 2023 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Body breaking down like dengue, fever not coming down
सामान्य बुखार में भी घट रही प्लेटलेट्स, जांच में डेंगू या मलेरिया की नहीं हो रही पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में वायरल के वार से बुखार पीड़ितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। बुखार पीड़ितों को जाड़ा लगने के साथ शरीर में दर्द व ऐंठन की शिकायत है। शरीर टूट रहा है, लक्षण डेंगू जैसे हैं। साथ ही प्लेटलेट्स की संख्या भी घट रही है। रक्त जांच में मलेरिया और डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की लंबी कतार लग रही है। ऐसे में मरीजों का लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है।
मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप है। इन दिनों डेंगू और मलेरिया का खतरा ज्यादा है। लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अधिकतर मरीजों की प्लेटलेट्स दो से चार दिन के बुखार में ही घट रही हैं। ऐसे मरीजों का मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय आए अनिल ने बताया कि उनके बेटे को बुखार हो रहा है। जांच कराने पर पता चला कि प्लेटलेट्स कम हैं। डेंगू और मलेरिया जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रतिमा श्रीवास्तव का शरीर 24 घंटे से तप रहा है। उन्हें तेज बुखार से राहत नहीं मिली तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मलेरिया और डेंगू जांच कराई, रिपोर्ट निगेटिव आई, मगर प्लेटलेट्स कम पाई गईं। उन्हें दवा देकर घर भेजा गया। जांच के लिए एक दिन बाद फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डेंगू के दो नए मरीज मिले
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में पांच दिन के भीतर डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं। मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला। टाइफाइड से पीड़ित 110 मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक आठ डेंगू संक्रमित और सात मलेरिया पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। बीते वर्ष अगस्त महीने में मलेरिया के सिर्फ तीन मामले मिले थे और डेंगू के चार। इस बार हर दिन मरीजों की बढ़ती ही जा रही है।
---------
जांच कराने वाले मरीजों का आकड़ा
तारीख डेंगू जांच के लिए लिया गया सैंपल पॉजिटिव मलेरिया जांच के लिए लिया गया सैंपल पॉजिटिव
25 अगस्त 18 0 37 0
26 अगस्त 23 1 35 0
27 अगस्त 2 0 06 0
28 अगस्त 30 1 45 0
29 अगस्त 23 0 40 0
30 अगस्त 38 1 44 0
31 अगस्त 19 0 22 0
मेडिकल कॉलेज में 500 से अधिक लोगों ने टाइफाइड की जांच कराई। जांच में 100 से अधिक मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इनसेट--------
बुखार पीड़ितों को जांच की दी जा रही सलाह
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में आने वाले बुखार पीड़ितों को चिकित्सक सबसे पहले रक्त जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को चार से पांच दिन तक बुखार रहा, उनकी लक्षण के आधार पर डेंगू या मलेरिया की जांच कराई जा रही है। डॉ. रमेश पांडेय के मुताबिक यदि किसी को बुखार हो रहा है तो वह मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर अपने मन से न खाएं। मनमर्जी दवा खाने से प्लेटलेट्स घट सकती हैं।

----
बुखार रोगियों में यदि डेंगू या मलेरिया के एक भी लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं तो चिकित्सक तत्काल जांच करा रहे हैं। अभी तक अधिकतर मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। बुखार की वजह से भी प्लेटलेट्स की कमी होती है। ऐसे रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वायरल का सीजन है, इसलिए एहतियात से रहना ही बचाव है।
- डॉ. रमेश पांडेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed