{"_id":"5f9da86d8ebc3e9bf62375cc","slug":"blacklisted-firm-making-road-on-quality-road-lessening-pratapgarh-news-ald290405798","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ताविहीन सड़क बनाने पर सड़क बनाने वाली फर्म ब्लैकलिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ताविहीन सड़क बनाने पर सड़क बनाने वाली फर्म ब्लैकलिस्टेड
विज्ञापन
Blacklisted firm making road on quality road lessening
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नया मालगोदाम रोड की आरसीसी सड़क एक साल में ही खस्ताहाल हो गई। सांसद संगमलाल गुप्ता ने घटिया निर्माण की शिकायत मंडलायुक्त से की थी। जिस पर मंडलायुक्त ने टीएसी जांच कराई थी। जांच में अनियमितता मिलने पर सड़क बनाने वाली फर्म को काली सूची में डाल दिया गया है। इस मामले में तत्कालीन एक्सईएन समेत अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
भंगवाचुंगी से रेलवे क्रासिंग तक बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर आंदोलन हुआ था।
तत्कालीन सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के प्रयास से आरसीसी सड़क निर्माण के लिए शासन ने धन अवमुक्त किया। आरोप है कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने नियम के विपरीत सिंगल टेंडर खोलकर चहेते ठेकेदार से निर्माण कार्य कराया था। कुछ ही दिनों में आरसीसी सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। जिसकी शिकायत सांसद संगमलाल गुप्ता ने मंडलायुक्त से की थी। इस पर सड़क निर्माण की जांच टीएसी से कराई गई। जांच में सड़क गुणवत्ताविहीन मिली। मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज से स्ट्रक्चरल टेस्ट भी फेल हो गया।
मानक के विपरीत सड़क निर्माण मिलने पर निज्योति कंस्ट्रक्शन को अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड-2 सुनील दत्त ने काली सूची में डाल दिया। सांसद संगमलाल गुप्ता ने अधिशासी अभियंता, एई व जेई पर वित्तीय गबन की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिकवरी कराने की मांग की है।