फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Black Saturday: 5 killed in accidents in Pratapgarh

काला शनिवार: प्रतापगढ़ में हादसों के दौरान 5 की मौत

Sun, 05 May 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Black Saturday: 5 killed in accidents in Pratapgarh
घटना के बाद लगी भीड़

शनिवार का दिन कई परिवार के लोगों के लिए काला साबित हुआ। अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसों में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ही परिवार तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आक्रोशित लोगों ने लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगाया। हालांकि मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अतुल शर्मा ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


 

Black Saturday: 5 killed in accidents in Pratapgarh
गुडिय़ा। फाइल फोटो
ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला 
बेकाबू ट्रक बाइक सवार युवक को रौंदते हुए खड्ड में पलट गया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो साथियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

लालगंज कोतवाली के खानापट्टी निवासी इमरान (20) पुत्र जकरिया शनिवार को अपनी बाइक लेकर घर से लालगंज गया था। उसके साथ अरमान (18) पुत्र मोहम्मद शाहिद व शहजाद खान (19) पुत्र रियाज खान के साथ लालगंज से रामपुर बावली की ओर जा रहा था। पप्पू किराना स्टोर के सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने इमरान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

ट्रक का पिछला पहिया इमरान को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। मौके पर ही इमरान का शरीर दो हिस्से में बंट गया। जबकि अरमान व शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर इमरान के घर में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा बशीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 

Black Saturday: 5 killed in accidents in Pratapgarh
नीरज। फाइल फोटो

महिला की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
 बादशाहपुर की ओर जा रही बेकाबू कार ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर दुकान पर बैठी मासूम समेत तीन को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई और गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आक्रोशित लोगों ने शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगर कोतवाली के चक्काजी सिटी निवासी ननका देवी (70) पत्नी लल्लू प्रजापति ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर महकनी मोड़ के करीब नीम के पेड़ के नीचे गुटका व बच्चों के खाने पीने की सामग्री की दुकान खोल रखी थी। शनिवार दोपहर ननका के पास उसकी बहू गुडिय़ा (25) पत्नी मुन्नू प्रजापति अपने बेटे नीरज (4) के साथ बैठी थी। पड़ोसी सुमन मौर्य (40) पत्नी सजनलाल भी आकर बातचीत कर रही थी। अचानक बादशाहपुर की ओर जा रही बेकाबू कार ने दुकान के पास बैठी महिलाओं को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी।

लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर ही ननका व सुमन की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नीरज और गुडिय़ा को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। गुडिय़ा की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। पब्लिक ने कार चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शवों को चारपाई पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची सिटी चौकी की पुलिस से लोगों की कहासुनी हुई। बाद में भारी फोर्स के साथ सीओ सिटी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

तब जाकर परिजन मानें और डेढ़ घंटे बाद शवों को हाईवे से हटाया। जाम समाप्त होने के बाद वाहनों का बाधित आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मुन्नू की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन

Black Saturday: 5 killed in accidents in Pratapgarh
ननका देवी। फाइल फोटो
बोलेरो की टक्कर से अमेठी के युवक की मौत
 बहन की शादी का कार्ड रिश्तेदारी में बांटने के लिए बाइक से निकले युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा सेनपुर निवासी मनीष कुमार शर्मा (19) पुत्र लालजी शर्मा के बहन की सोमवार को शादी है। जिसके लिए शनिवार की सुबह वह पट्टी रिश्तेदारी कार्ड बांटने के लिए निकला था।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गौरा के करीब बोलेरो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइस सवार मनीष की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। खुशी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed