{"_id":"5d6eb8548ebc3e93c8164935","slug":"bjp-state-president-welcomed-everywhere-bjp-officials-competition-for-ticket-contenders-pratapgarh-news-ald2539174186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत, भाजपा पदाधिकारी, टिकट के दावेदारों में रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत, भाजपा पदाधिकारी, टिकट के दावेदारों में रही होड़
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने पर पहली बार जिले में आए स्वतंत्रदेव सिंह के स्वागत को लेकर भाजपाइयों में गजब का जोश दिखा। जनपद सीमा से लेकर चिलबिला व शहर में जगह-जगह सभा आयोजित कर भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों संग कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में चिलबिला स्थित श्रीराम बालिका इंटर कालेज में गाजे-बाजे संग नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटने का आह्वान किया। सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को जीतकर प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान मेें भाजपा के खाते में डालने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अंशुमान सिंह, सुनील दुबे, रणंजय सिंह, संतोष तिवारी, संजीत पांडेय, सर्वेश ङ्क्षसह, पंकज सिंह, दुर्गेश मिश्र आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग जनपद सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वगात किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए। भाजपा नेता राम सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बिहारगंज बाजार में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
सेतापुर में राजा अनिल प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह सहजीपुर में भाजपा नेता पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने समर्थकों संग प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। लोकसभा संयोजक कृष्णकांत मिश्र ने ककरहा मोड़ पर मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के चिलबिला पहुंचने के दौरान चौराहे पर लगा रहा जाम।- फोटो : PRATAPGARH