फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP CAN STOP THE CORRUPTION

गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार मिटाने के लिए भाजपा विकल्प : केशव

Mon, 20 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP CAN STOP THE CORRUPTION
news

विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिर्फ भाजपा ही विकल्प है। सपा कांग्रेस की सरकार ने जनता के साथ इतना ज्यादा धोखा किया है कि जनता उसे जड़ से उखाड़ फेकने  को बेताब है। यह बातें रविवार को रामपुर बावली समीप आयोजित जन सभा में महज नौ मिनट के संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कहीं।


जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए केशव मौर्य ने लोगों से पूछा क्या मोदी ने नोट बंदी करके गलती की है क्या? इस पर भीड़ ने हाथ उठा कर न  में जबाव दिया। उन्होने मौजूद लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही हैैै। श्री मौर्य ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने प्रदेश में विकास नहीं किया, विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। केशव मौर्य की जल्दबाजी के पीछे कयास लगाया जा रहा था कि उनको अगली मीटिंग में पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए बिना किसी को बोलने का मौका दिए चले गए अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर रमेश प्रताप सिंह , सुबेदार सिंह, श्री नाथ पटेल, सतीश उपाध्याय, बृजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरविंद बहादुर सिंह, चंद्रशेखर पटेल, श्री नाथ सरोज, ेसमेत कई लोग रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed