फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bjp announces condidate in belha

बेल्हा की पांच विस सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 22 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
bjp announces condidate in belha
बीजेपी - फोटो : SELF
काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बेल्हा की पांच विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा को छोड़कर बाकी पांचों विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिये हैं। इसमें पट्टी से राजेंद्र प्रतापसिंह उर्फमोती सिंह, रानीगंज से अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, बाबागंज सुरक्षित से पवन गौतम, रामपुरखास से नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार और कुंडा विधानसभा से जानकी प्रसाद पांडेय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


सदर और विश्वनाथगंज की सीट पर फिलहाल अभी फैसला नहीं हो सका है। चर्चा है कि इन दोनो सीटों पर अपना दल को लेकर मंथन जारी है। जानकारों की मानें तो अद ने पहले से ही विश्वनाथगंज में अपनी दावेदारी ठोक रखी है। अटकलें इसी बात की भी लगाई जा रही है कि उसी के चक्कर में सदर के प्रत्याशी की घोषणा भी अटकी हुई है। इन दोनो सीटों पर मंथन जारी है। इसको लेकर राजनैतिक गलियारें में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन


इस बार विधानसभा के चुनाव में भाजपा हाईकमान ने एक ओर जहां नये और युवा प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। वहीं पुराने प्रत्याशी को भी तरजीह दी है। टिकट की घोषणा के बाद नेताओं के आवास पर जशभन का माहौल छा गया। बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ता खुशियां मनाते देखे गये। बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी विधानसभा से कई बार विधायक रहे राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह राजनीति के पुराने धुरंधर माने जाते हैं। भाजपा के शासन काल में मंत्री रह चुके मोती सिंह का राजनैतिक कैरियर काफी पुराना है। इस बार फिर से भाजपा ने इनको पट्टी विधानसभा से टिकट दिया है।

रानीगंज विधानसभा से टिकट पाने वाले जिला पंचायत सदस्य धीरज ओझा करीब डेढ़ दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीति में घुसे। तीन बार भाजयुमों के जिलाध्यक्ष रहे। पार्टी के कई पदो पर रहते हुए इन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा दी गई कई जिम्मेदारी निभाई। धीरज ओझा इस समय जिला पंचायत सदस्य है।

रामपुरखास विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये गये नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार इसके पहले हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामपुरखास से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके पहले वे सपा की राजनीति  कर रहे थे।

बाबागंज सुरक्षित सीट से टिकट पाने वाले पवन गौतम ग्राम प्रधान हैं। गंवई राजनीति से ककहरा सीखने वाले पवन गौतम को टिकट देकर भाजपा ने इस बार अपना प्रत्याशी बनाया है। कुंडा विधानसभा से उतारे गये जानकी प्रसाद पांडेय अधिवक्ता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed